नक्सल क्षेत्र में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने सीजन के दूसरे करोड़पति, सेकंडों में सॉल्व किया 1 करोड़ का सवालमुंबई: अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 को ग्रैंड फिनाले से पहले दूसरा करोड़पति मिल गया है। झारखंड के रांची निवासी और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 करोड़ रुपये जीत लिए। उनकी तेज़ तर्रार जवाबी और आत्मविश्वास ने बिग बी को भी हैरान कर दिया।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉटसीट पर पहुंचे बिप्लव ने शो की शुरुआत में ही बिग बी से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे अमिताभ ने मुस्कुराते हुए पूरा किया। बातचीत में बिप्लव ने जंगलों में ड्यूटी की चुनौतियां, साथियों के बलिदान और कठिन परिस्थितियों का भावुक जिक्र किया, जिसने स्टूडियो को भावुक कर दिया।गेम में बिप्लव का प्रदर्शन कमाल का रहा। 5 लाख तक के सवालों को उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के पार किया। 12.50 लाख पर ऑडियंस पोल, 25 लाख पर ‘वीडियो कॉल अ फ्रेंड’ और 50 लाख पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर आया 1 करोड़ का सवाल: “स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?”

 

 

सवाल सुनते ही बिप्लव ने कहा, “मैं किसी का समय खराब नहीं करूंगा,” और तुरंत ऑप्शन D – इसेयर (Isère) चुन लिया। जवाब सही निकला! बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम भी याद है। इस स्पीड से बिग बी और दर्शक दंग रह गए।1 करोड़ की जीत के साथ बिप्लव को एक कार भी इनाम में मिली। उनकी विनम्रता और ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया। बिप्लव अब रोलओवर कंटेस्टेंट बनकर 7 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे।इस जीत ने CRPF, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया है। नक्सल क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले एक जांबाज़ जवान का ऐसा प्रदर्शन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *