रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककथाओं और मौखिक परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह भव्य तीन दिवसीय आयोजन 23 से 25 जनवरी 2026 तक रायपुर में होगा, जहां देश के प्रमुख साहित्यकार, कवि, लेखक, समीक्षक, पत्रकार और पाठक एकत्र होंगे।

आयोजन में साहित्य, संस्कृति, रचनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य और उभरते रचनाकारों से जुड़े विविध विषयों पर सत्र और चर्चाएं होंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी मौजूद रहे।यह उत्सव राज्य की साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देगा और छत्तीसगढ़ को साहित्य प्रेमियों के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करेगा। साहित्य के इस महापर्व का इंतजार अब पूरे देश को है!

Leave a Reply