लेह। आदित्य धर निर्देशित स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग वाली यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की तारीफों के बाद अब एक और खुशखबरी – केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है!
लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने इसकी घोषणा की। एलजी ऑफिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म का बड़ा हिस्सा लद्दाख की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट हुआ है, जिससे क्षेत्र की नैचुरल ब्यूटी और फिल्म शूटिंग की संभावनाएं दुनिया के सामने आई हैं। यह फैसला फिल्ममेकर्स को सपोर्ट देने और लद्दाख को टॉप शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में है। प्रशासन नई फिल्म पॉलिसी पर भी काम कर रहा है।
फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉ एजेंट हमजा का पावरफुल रोल प्ले किया है, जबकि अक्षय खन्ना गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार में धमाल मचा रहे हैं। आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क पर बेस्ड स्टोरी में हाई-वोल्टेज एक्शन और लद्दाख के ब्रेथटेकिंग विजुअल्स दर्शकों को बांधे रखते हैं।इस ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद मेकर्स ने सीक्वल का ऐलान कर दिया है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा। लद्दाख में टैक्स फ्री होने से वहां फिल्म की कमाई को और बूस्ट मिलेगा। धुरंधर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है – यह फिल्म सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *