बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के नक्सल हॉटस्पॉट बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दक्षिणी इलाके के घने जंगलों में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच हुई तीखी मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए गए। कोन्टा-किस्टाराम क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने पहले गोलीबारी शुरू की, लेकिन जवानों ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी में ले लिया। मुठभेड़ साइट से AK-47, INSAS जैसे आधुनिक हथियारों के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ढेर नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी के तीन सक्रिय सदस्य भी हैं। ऑपरेशन की कमान सुकमा DRG के एसपी किरण चव्हाण खुद संभाल रहे हैं। पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन जंगल में और छिपे होने की संभावना से सतर्कता बरती जा रही है।यह कामयाबी बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती देगी – शांति और विकास की राह अब और साफ होती नजर आ रही है!


Leave a Reply