जम्मू: नए साल की शुरुआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवाद विरोधी बड़ा अभियान चल रहा है। बिलावर क्षेत्र के कमाध नाला (काहोग गांव) के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। यह साल 2026 की पहली प्रमुख आतंकी एनकाउंटर है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी घिरे हुए हैं।
सूचना मिली कि शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरा महसूस करते ही आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।आईजी जम्मू भीम सेन टूटी ने सोशल मीडिया पर मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि ऑपरेशन की कमान खुद वे और एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा संभाल रहे हैं। पूरे इलाके को घेराबंदी कर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। अंधेरे और घने जंगलों के बावजूद सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
अधिकारियों के अनुसार, आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके छिपे थे। 8 जनवरी सुबह ऑपरेशन फिर शुरू हुआ, जिसमें एक जवान को मामूली चोट आई है। सुरक्षाबलों का घेरा इतना मजबूत है कि आतंकियों के भागने की कोई गुंजाइश नहीं बची है।यह एनकाउंटर कठुआ में पिछले कुछ वर्षों में हुए कई मुठभेड़ों की कड़ी में नया अध्याय है, जहां आतंकी घुसपैठ की कोशिशें लगातार नाकाम की जा रही हैं।


Leave a Reply