रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की स्वीकृति दी गई है, जिससे 144 नए पदों का सृजन होगा। यह फैसला वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इन नए केंद्रों से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जरूरतमंद मरीजों का त्वरित इलाज संभव हो सकेगा, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगा।”
प्रत्येक नए PHC में ये पद होंगे:
- 1 चिकित्सा अधिकारी
- 1 ग्रामीण चिकित्सा सहायक
- 1 फार्मासिस्ट ग्रेड-2
- 1 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता
- 3 स्टाफ नर्स
- 1 लैब टेक्निशियन
- 1 सहायक ग्रेड-3
- 1 वार्ड बॉय
- 2 आया
कहां खुलेंगे नए केंद्र?
ये केंद्र विभिन्न जिलों के ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थापित होंगे:
ये केंद्र विभिन्न जिलों के ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थापित होंगे:
- नगर निगम चिरमिरी (कोरिया कालरी)
- खड़गवां जनपद (ग्राम पंचायत जरौंधा)
- कोंडागांव विकासखंड (ग्राम गोलावंड)
- बैकुंठपुर विकासखंड (ग्राम मुरमा)
- कोरिया जिला (ग्राम सकरिया)
- राजपुर विकासखंड (ग्राम सेवारी)
- दरभा विकासखंड (ग्राम पोड़ागुड़ा और चिंतापुर)
- दुलदुला विकासखंड (ग्राम करडेगा)
- फरसाबहार विकासखंड (ग्राम पेटामारा-अकीरा और गंझियाडीह)
- कुनकुरी विकासखंड (ग्राम केराडीह)
यह पहल राज्य के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य पहुंच को बढ़ाएगी और ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Leave a Reply