नई दिल्ली: अगर आप पहली बार नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं, तो केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana – PMVBRY) के तहत पहली बार EPFO में रजिस्टर्ड होने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू है और इसका मकसद देश में 3.5 करोड़ नए रोजगार पैदा करना है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, यह लाभ केवल उन युवाओं को मिलेगा जो पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं और उनका EPFO रजिस्ट्रेशन नया है। जैसे ही आपकी नौकरी शुरू होती है और PF खाता खुलता है, आधार लिंक होने पर आप पात्र हो जाते हैं। राशि दो किस्तों में मिलेगी – एक महीने की PF वेज (अधिकतम 15,000 रुपये) के बराबर। पहली किस्त 6 महीने और दूसरी 12 महीने की नौकरी पूरी होने पर।
कैसे उठाएं लाभ?
- कोई अलग आवेदन की जरूरत नहीं, लेकिन योजना की जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पर विजिट करें।
- घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें। UAN एक्टिव होना जरूरी है।
- सावधानी: फेक वेबसाइट्स से बचें, केवल सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करें।
योजना का दूसरा हिस्सा नियोक्ताओं के लिए है – नए कर्मचारी हायर करने पर कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये प्रति माह तक का इंसेंटिव (2 साल तक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 4 साल तक)। इससे कंपनियां ज्यादा भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।EPFO से PF निकासी भी हुई आसान इसके अलावा, पुराने PF सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। नए नियमों से शादी, घर खरीदना/मरम्मत, बच्चों की शिक्षा या इलाज के लिए PF से पैसा निकालना पहले से सरल हो गया है।
- बेरोजगारी में 75% तक तुरंत निकासी, 12 महीने बेरोजगार रहने पर बाकी 25% भी।
- शादी के लिए 7 साल सर्विस के बाद 50% तक।
- बीमारी में कोई सर्विस पीरियड की शर्त नहीं, पूरी राशि या 6 महीने की सैलरी तक निकाल सकते हैं।
- जल्द ही ATM कार्ड से भी निकासी की सुविधा आने वाली है।
यह योजना युवाओं को औपचारिक रोजगार की ओर ले जाने और आर्थिक सुरक्षा देने का बड़ा कदम है। अगर आप पहली जॉब कर रहे हैं, तो जल्दी चेक करें और लाभ उठाएं! अधिक जानकारी के लिए सरकारी पोर्टल देखें।


Leave a Reply