रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता से सीधे जुड़ने के लिए फिर तैयार हैं। आगामी 8 जनवरी को रायपुर स्थित अपने निवास-कार्यालय (सीएम हाउस) में ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जहां प्रदेश भर से आने वाले नागरिकों की शिकायतें, समस्याएं और सुझाव व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे।
सीएम साय ने प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि हर आवेदन का निराकरण संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से हो, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।दूरदराज के इलाकों से आने वाले Visitors की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम निवास में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। यह आयोजन जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *