नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Motorola के एक G-सीरीज स्मार्टफोन के जेब में रखे-रखे अचानक फटने का दावा किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल चुका है, प्लास्टिक पिघल गया है और स्क्रीन पर कालिख जमी हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस धमाके से यूजर की जींस में बड़ा सा छेद हो गया, लेकिन शुक्र है कि कोई गंभीर चोट नहीं आई।
वीडियो इंस्टाग्राम यूजर shubhxr_369 ने शेयर किया, जिसे X (ट्विटर) पर अभिषेक यादव ने पोस्ट कर वायरल बनाया। दावा है कि फोन उस समय आइडल (निष्क्रिय) था और यूजर सामान्य दिनचर्या में था। फोन के डिजाइन से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Moto G54 या इसी सीरीज का मॉडल हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो देखकर लोग कंपनी पर केस करने की सलाह दे रहे हैं।यह Motorola फोन में ब्लास्ट की पहली घटना नहीं है। इस साल फरवरी में ब्राजील में एक महिला का Moto E32 फोन शॉपिंग के दौरान बैक पॉकेट में फट गया, जिससे उसे गंभीर जलन हुई और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसी तरह जुलाई 2025 में हिमाचल प्रदेश के सोलन में चार्जिंग के दौरान एक नया Motorola फोन ब्लास्ट हो गया था। ये लगातार मामले यूजर्स में बैटरी सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं।स्मार्टफोन ब्लास्ट क्यों होते हैं?

 

 

 

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मुख्य वजह लिथियम-आयन बैटरी होती है। खराब क्वालिटी की बैटरी, गैर-ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट न होने पर हाई वोल्टेज चार्जर लगाना या फोन का गिरना-टकराना बैटरी को डैमेज कर सकता है। ओवरहीटिंग या फिजिकल प्रेशर से भी खतरा बढ़ जाता है।

 

 

सुरक्षा के लिए टिप्स:

  • हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल इस्तेमाल करें।
  • फोन को चार्जिंग के दौरान नरम सतह पर रखें, तकिए या बेड पर नहीं।
  • जेब में फोन रखते समय सावधानी बरतें, खासकर टाइट पॉकेट में।
  • अगर फोन गर्म हो रहा हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें।

Motorola ने इस ताजा मामले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पहले की घटनाओं में कंपनी जांच की बात कह चुकी है। ऐसे मामले दुर्लभ हैं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *