रियाद: सऊदी अरब में ऊंटों की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित ‘किंग अब्दुल अजीज ऊंट महोत्सव’ की 10वीं संस्करण ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण रहा वह शानदार इनाम, जो किसी ऊंट प्रतियोगिता में शायद पहली बार दिया गया – एक निजी द्वीप!महोत्सव की डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘राई अल-नजर’ (संनम प्रतियोगिता) में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले इब्राहिम बिन अब्दुल्लाह अल-मुहैदिब चैंपियन बने। उन्हें ‘अल-शद्दाद अवार्ड’ के साथ-साथ एक खास ‘संनम आइलैंड’ नाम का प्राइवेट आइलैंड इनाम में मिला। इसके अलावा, विजेता को आयोजन के मुख्य अतिथि से मिलने का सम्मान भी प्राप्त हुआ।
यह प्रतियोगिता महोत्सव के दौरान 30 दिनों से ज्यादा चली, जिसमें परंपरागत ऊंट सौंदर्य और अन्य श्रेणियों के साथ डिजिटल भागीदारी पर जोर दिया गया। टॉप-10 टीमों के बीच 50 लाख सऊदी रियाल से अधिक की नकद राशि भी वितरित की गई।महोत्सव 1 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी तक चला, जिसमें ऊंटों की विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का शानदार प्रयास दिखा। इसी कड़ी में लॉन्च हुआ ‘संनम गेम’ ऐप, जो लॉन्च के कुछ ही दिनों में 6 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स के साथ सऊदी ऐप स्टोर पर टॉप कर गया।
यह गेम युवा पीढ़ी को ऊंट संस्कृति से जोड़ने का एक नवीन तरीका साबित हुआ।सऊदी कैमल क्लब द्वारा आयोजित यह इवेंट देश के ‘विजन 2030’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करना, ऊंट अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर ले जाना है। इस बार के अनोखे इनामों ने न केवल स्थानीय उत्साह बढ़ाया, बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान सऊदी की समृद्ध परंपराओं की ओर खींचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *