वैंकूवर (कनाडा): उड़ान सुरक्षा के लिए एक बड़ा हादसा टल गया जब 23 दिसंबर 2025 को कनाडा के वैंकूवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक पायलट को शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। यह घटना दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI186 की थी, जो वियना होते हुए भारत आनी थी।रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री स्टोर में एक कर्मचारी ने पायलट के संदिग्ध व्यवहार को नोटिस किया। शराब खरीदते या त्योहारी ऑफर के दौरान पायलट से शराब की गंध आ रही थी, जिस पर कर्मचारी ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट किया।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पायलट को विमान में ट्रैक किया गया और ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया। दो टेस्ट में नशे की पुष्टि होने के बाद उन्हें तुरंत फ्लाइट से हटा दिया गया।कनाडाई पुलिस (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) ने पायलट को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए एयर इंडिया से जांच और सुधारात्मक कदमों की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का पालन न होने पर फ्लाइट ऑथोराइजेशन रद्द हो सकती है।पायलट को हटाने के बाद वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था की गई, जिससे फ्लाइट में कई घंटों की देरी हुई।
यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अंत में उड़ान सुरक्षित रूप से रवाना हुई।एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए DGCA को रिपोर्ट सौंप दी है। कंपनी ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया और जांच में सहयोग किया जा रहा है। विमानन नियमों के तहत ड्यूटी पर शराब सेवन गंभीर अपराध है, जिस पर लाइसेंस सस्पेंड या कैंसल होने जैसी सख्त सजा हो सकती है।यह मामला विमानन सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल उठा रहा है, खासकर क्रू मेंबरों की फिटनेस को लेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *