रायपुर: देश में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। यह भव्य आयोजन 14 से 29 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर में होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने शासकीय निवास से मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे राज्य का दौरा करेगी।

यह विशेष वाहन रथ शुभंकर मोरवीर, थीम सॉन्ग और मशाल के साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में घूमकर लोगों को खेलों की जानकारी देगा और उत्साह जगाएगा। अरुण साव ने यात्रा रवाना करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार, जिन्होंने यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी। राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं।

इन खेलों में शामिल है

हॉकी

फुटबॉल

तीरंदाजी

तैराकी

कुश्ती

एथलेटिक्स

वेटलिफ्टिंग

ये खेल आदिवासी समुदाय की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन 7 और 8 जनवरी को ट्रायल्स के जरिए होगा:बिलासपुर (बीआर यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई): तीरंदाजी, तैराकी, एथलेटिक्स

रायपुर (स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा): हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग

यह आयोजन आदिवासी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और खेल विरासत को देशभर में उजागर करेगा। मशाल गौरव यात्रा के जरिए राज्य में उत्सव का माहौल बनेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *