जोशीमठ (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के जोशीमठ में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप में अचानक भिषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं, और तेज हवाओं ने इसे और भयावह बना दिया। सूचना मिलते ही आर्मी की फायर ब्रिगेड और जवान तुरंत हरकत में आए। आग कैंप के एक स्टोर रूम से शुरू हुई, जहां रखा सामान बचाने और लपटों को काबू करने के लिए जवानों ने जी-तोड़ मेहनत की। मौके पर दो फायर टेंडर तैनात हैं और 100 से ज्यादा जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई जवान घायल नहीं हुआ। हालांकि, स्टोर में रखी लाखों रुपये की संपत्ति आग की चपेट में आ गई। शुरुआती जांच में आग किसी स्पार्क से लगने और तेज हवाओं से फैलने की बात सामने आई है।फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जोरों पर हैं। नुकसान का पूरा आकलन और सटीक कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी। यह घटना जोशीमठ जैसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को भी रेखांकित करती है!


Leave a Reply