राजनांदगांव। नए साल की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लिए ऐतिहासिक खुशखबरी लेकर आई है। लगातार प्रभावी एंटी-नक्सल ऑपरेशंस के बाद जिले को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहले एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन में संवेदनशील माने जाने वाला यह क्षेत्र अब पूरी तरह शांतिपूर्ण हो चुका है। पुलिस और सुरक्षा बलों की मेहनत का नतीजा है यह सफलता। निरंतर सर्चिंग, रणनीतिक एक्शन और जन जागरूकता कैंपेन से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा, कई बड़े कैडरों ने आत्मसमर्पण किया और उनका नेटवर्क टूट गया।
एसपी अंकिता शर्मा ने इसे 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में मजबूत कदम है। अब जिले में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी, सुरक्षा मजबूत होगी और आम लोगों की जिंदगी आसान बनेगी। राजनांदगांव की यह जीत छत्तीसगढ़ में शांति की नई मिसाल कायम करेगी – अब यहां विकास की नई इबारत लिखी जाएगी!


Leave a Reply